ऑडियो लीक: शिक्षा मंत्री के निजी सचिव ने की वायरल ऑडियो जांच की मांग

0
secretariat__1534234429

देहरादून: अंतरजाल में तेजी से वारयल हो रहे ऑडियो को भले ही लोग चटकारे ले कर कानाफूसी कर रहे हो लेकिन इस ऑडियो की सत्यता की जांच के लिए शिक्षा मंत्री अरविन्द पांडये के निजी सचिव ने सचिवालय प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। मंत्री के निजी सचिव ने मांग की है ऑडियो में उन्हें जानबूझ कर फ़साने की साजिश की गई है।

इन दिनों प्रदेश भर में अंतरजाल के जरिये एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें स्कूल की मान्यता दिलाने के नाम पर मोटी रकम लगने की बात की जा रही है। इस ऑडियो में हो रही बातचीत में एक शख्स खुद को सचिवालय के अधिकारी के तौर पर पेश आ रहा है जबकि दूसरा स्कूल संचालक। दोनो ही स्कूल की मान्यता को लेकर चर्चा कर रहे है। खुद को सचिवालय अधिकारी के तौर पर पेश करने वाला शख्स स्कूल संचालक को फाइल बढ़ने की प्रक्रिया समझा रहा है, लेकिन इस बीच शिक्षा मंत्री तक पैसे पहुचने की भी बात की जा रही है। वहीं शख्स बता रहा है कि बिना मंत्री के काम नहीं हो सकता इसलिए मंत्री के निजी सचिव से बात करने की सलाह भी दी जा रही है।

वहीं दूसरी वायरल हो रहे ऑडियो में नाम घसीटे जाने पर शिक्षा मंत्री के निजी सचिव सोमपाल सिंह ने सचिवालय प्रशासन से शिकायत की है। अपने शिकायती पत्र में उन्होंने किन्ही दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा साजिशन नाम लिए जाने की बात कही है। उन्होंने बताया कि जब से यह ऑडियो वायरल हुआ है जब से वह और उनका परिवार मानसिक परेशानी का सामना कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *