Army Agniveer Bharti 2025: युवाओं के लिए सुनहरा मौका! भर्ती रैली के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, फ्री में करें तैयारी 12 मार्च से खुले ऑनलाइन आवेदन, जून में पंजाबी में होगी लिखित परीक्षा – शामिल जिलों के उम्मीदवारों को सी-पाइट कैंप में मुफ्त ट्रेनिंग मौकाका
📍 श्री मुक्तसर साहिब : सेना में भर्ती होने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर! Agniveer Army Bharti 2025 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 मार्च से 10 अप्रैल 2025 तक खुले हैं। यह जानकारी सी-पाइट कैंप, हकूमत सिंह वाला (फिरोजपुर) के कैंप ट्रेनिंग अफसर कैप्टन गुरदर्शन सिंह ने दी।
इस बार भर्ती प्रक्रिया के तहत होने वाली कंप्यूटर बेस्ड लिखित परीक्षा जून 2025 में पंजाबी भाषा में आयोजित की जाएगी। पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट और मोगा जिलों के योग्य युवक Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।
📝 कैंप में रिपोर्ट करते समय साथ लाने वाले दस्तावेज़:
-
ऑनलाइन अप्लाई फॉर्म की प्रिंट कॉपी
-
10वीं का मूल प्रमाण पत्र और उसकी फोटोस्टेट
-
पंजाब रेजिडेंस, जाति, आधार कार्ड, बैंक खाता (सभी की फोटोस्टेट कॉपी)
-
2 पासपोर्ट साइज फोटो, एक पैन
-
खाने के बर्तन, बिस्तर आदि
🧾 भर्ती की जरूरी शर्तें:
-
उम्र: 17 से 21 वर्ष
-
कद: न्यूनतम 5 फीट 7 इंच
-
छाती: बिना फुलाए 77 सेमी, फुलाकर 82 सेमी
-
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं में न्यूनतम 45% अंक या 10+2 पास
कैंप का समय सुबह 9 बजे है। खास बात यह है कि खाने और रहने की सुविधा बिल्कुल मुफ्त दी जाएगी और फिजिकल व लिखित परीक्षा की तैयारी भी बिना किसी शुल्क के करवाई जाएगी।
