अज्ञात वाहन ने मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को कुचला

accecident

डोईवाला। देहरादून में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जौलीग्रांट के पास हाईवे पर मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवोंको कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

देहरादून में फिर से सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक डोईवाला कोतवाली के अंतर्गत जौलीग्रांट के पास हाईवे पर दो लोग मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिस से दोनों की मौके पर मौत हो गई।हादसे के बाद से वाहन चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान कोटी भानियावाला निवासी 65 वर्षीय वीर सिंह बिष्ट पुत्र शिव सिंह और 65 वर्षीय गणपति पुत्र दलपति निवासी अठुरवाला के रूप में हुई है। हादसे के बाद से दोनों परिवारों में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना में कोटी भानियावाला निवासी 65 वर्षीय वीर सिंह बिष्ट पुत्र शिव सिंह और 65 वर्षीय गणपति पुत्र दलपति निवासी अठुरवाला की मौत हो गई।

पुलिस द्वारा दोनों शवों को डोईवाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां दोनों का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं स्थानीय निवासी व पूर्व सभासद प्रदीप नेगी ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन चालक को पुलिस जल्द पकड़कर कार्रवाई करे।उन्होंने कहा कि आजकल जिस तरीके से रोड एक्सीडेंट की घटनाएं बढ़ रही हैं वह चिंता का सबब बना हुआ है।

डोईवाला कोतवाल प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है और सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है।उन्होंने कहा कि अज्ञात वाहन चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।