त्रियुगीनारायण ट्रेक पर लापता हुए चारों यात्री मिले।

Kedarnath-9

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने लापता यात्रियों के जल्द रेस्क्यू करने के निर्देश दिये थे। बचाव कार्य में एसडीआरएफ की पांच टीमें लगाई गई थीं। शनिवार दोपहर में चारों यात्रियों से सम्पर्क हो गया था। उनकी लोकेशन का पता चलने के बाद एसडीआरएफ की टीम उन तक पहुंच गई और फिलहाल उन्हें सुरक्षित रूप में त्रियुगीनारायण की ओर लाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बचाव में लगे एसडीआरएफ के जवानों को बधाई दी है।