सपा बसपा गठबंधन का प्रयास पहले हो जाता तो प्रदेश में फिर से सपा की सरकार बन जाती-शिवपाल यादव

0
shivpal-h

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा बसपा गठबंधन का प्रयास पहले हो जाता तो प्रदेश में फिर से सपा की सरकार बन जाती। मारीशस के दौरे के बाद शिवपाल सिंह यादव गुरुवार को सैफई पहुंचे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने गोरखपुर और फूलपुर की सीट जीतने पर सपा के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी । उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और अखिलेश की कड़ी मेहनत ने ऐतिहासिक विजय दिलाई है।  । अखिलेश के नेतृत्व में चुनाव लड़ा गया इसलिए वे विशेष रूप से बधाई के पात्र हैं।

उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक ताकतों को पराजित करने के लिए गठबंधन बहुत जरूरी है। आज उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा सरकार से त्रस्त है। किसानों, गरीबों, बेरोजगारों के लिए कोई काम नहीं हुुआ। सपा की जीत पर गोरखपुर और फूलपुर की जनता बधाई की हकदार है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के लिए शुरुआत से ही मैने प्रयास किया था। यही प्रयास पहले हुआ होता तो आज अखिलेश यादव मुख्यमंत्री होते। भविष्य में राजनैतिक गठबंधन के बारे में उन्होंने कहा कि इस बारे में अंतिम निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व करेगा।  कांग्रेस भी गठबंधन में शामिल हो इसके लिए राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। नेतृत्व उनकी राय लेगा तो अपनी राय देंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *