एयरस्ट्राइक कोई मुद्दा नहीं: डॉ. इंदिरा हृदयेश

0
in

उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने दावा किया है कि 16 मार्च को देहरादून में राहुल गांधी की रैली में भाजपा के एक बड़े नेता कांग्रेस में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि एयरस्ट्राइक कोई मुद्दा नहीं होगा। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी से बड़ा नेता भाजपा के पास हो तो बताए।उनके जैसा शौर्य किसी भाजपा नेता में नहीं है। गांधी ने पाकिस्तान के टुकड़े कर बांग्लादेश बनवा दिया। 91 हजार सैनिकों को सरेंडर करा दिया था। सिर झुकाकर पाकिस्तान के सैनिकों को बंदूक नीचे रखनी पड़ी थी। लेकिन अब भाजपा नेता सिर्फ जुमेलबाजी में माहिर हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अभी तक कोई विकास कार्य नहीं किया है। 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से प्रत्याशी कोई भी हो पदाधिकारी और कार्यकर्ता जीत दिलाने के लिए कमर कस लें। पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीत कांग्रेस की ही होगी। साथ ही राहुल की रैली में चलने के लिए लोगों से आह्वान किया।  

स्वराज आश्रम में राहुल गांधी की 16 मार्च को देहरादून में होने वाली रैली के लिए बैठक की गई। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पार्टी कोष में स्वेच्छा से सहयोग करने का भी आह्वान किया। लोगों ने 50 हजार रुपये जमा किए। महानगर अध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने कहा कि महानगर कांग्रेस का हाल ही में बैंक खाता खुला है। पार्टी कोष में धनराशि जमा हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *