पंचकूला में स्वतंत्रता दिवस पर AFT में ध्वजारोहण, शौर्य प्रतीक टैंक का अनावरण जस्टिस राजेन्द्र मैनन बोले- लंबित मामलों का होगा प्राथमिकता से निपटारा, देशभक्ति गीतों से गूंजा माहौल

0
Screenshot 2025-08-23 151449

पंचकूला: 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सैन्य न्यायिक प्राधिकरण (AFT), प्रिंसिपल बेंच दिल्ली के चेयरमैन जस्टिस राजेन्द्र मैनन ने पंचकूला में ध्वजारोहण किया। इस दौरान AFT मुख्य द्वार पर स्थापित शौर्य प्रतीक टैंक का अनावरण भी किया गया।

कार्यक्रम में AFT के जज, प्रशासनिक सदस्य, स्टाफ और बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में जस्टिस मैनन ने लंबित मामलों पर चिंता व्यक्त की और कहा कि आगे से वादियों की उम्र और नीति से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निपटाया जाएगा

इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर समारोह को जोश और उत्साह से भर दिया। पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंग गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *