गढ़वाल विश्वविद्यालय में पीजी कोर्स के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

0
hnb

श्रीनगर। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय (एनएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी) में स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 27 मई से शुरू हो गई है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. राकेश कुमार ढोडी ने इसकी औपचारिक घोषणा करते हुए जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बीएड (बैचलर ऑफ एजुकेशन), एमएड (मास्टर ऑफ एजुकेशन), बीपीएड (बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) और एमपीएड (मास्टर ऑफ फिजिकल एजुकेशन) जैसे शिक्षा संकाय के पाठ्यक्रमों के साथ-साथ कुल 72 विभिन्न पीजी कोर्स में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

प्रो. राकेश कुमार ढोडी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट www.hnbgu.ac.in के माध्यम से 27 मई से 20 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। समय पर आवेदन न करने वाले अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। इसलिए उन्होंने सभी छात्रों से निर्धारित तिथि के भीतर ही फार्म भरने की अपील की है।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसकी तिथि शीघ्र ही विश्वविद्यालय द्वारा जारी की जाएगी। प्रवेश परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम, परीक्षा केंद्रों की जानकारी और अन्य दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अलग से प्रकाशित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *