नगर निगम चुनावों में AAP की धमाकेदार तैयारी, जालंधर में ‘आप’ प्रधान अमन अरोड़ा की बड़ी बैठक

Screenshot 2024-12-06 062910

जालंधर/चंडीगढ़: आगामी नगर निकाय चुनावों को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने शनिवार को जालंधर में AAP नेताओं के साथ अहम बैठक की। इस दौरान अमृतसर और जालंधर नगर निगम चुनाव पर गहन चर्चा हुई।

42 नगर परिषद और कमेटियों के चुनाव पर भी नजर

अमन अरोड़ा ने बताया कि नगर निगम के साथ-साथ राज्य की 42 नगर परिषदों और कमेटियों के चुनाव भी पार्टी के लिए अहम हैं। सभी क्षेत्रों में AAP कार्यकर्ताओं को टिकट में प्राथमिकता दी जाएगी। अगर दूसरी पार्टियों से कोई ईमानदार उम्मीदवार शामिल होगा, तो उस पर भी विचार किया जाएगा।

बीजेपी को बड़ा झटका, वरिष्ठ नेता अजय चोपड़ा AAP में शामिल

नगर निगम चुनाव से पहले भाजपा को जालंधर में करारा झटका लगा है। बीजेपी के वरिष्ठ नेता अजय चोपड़ा ने अपनी पुरानी पार्टी छोड़कर AAP का दामन थाम लिया। प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

देवी तालाब मंदिर में अमन अरोड़ा ने लिया आशीर्वाद

बैठक से पहले अमन अरोड़ा ने जालंधर के प्रसिद्ध देवी तालाब मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सुनील जाखड़ के बयान पर पलटवार

एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) संबंधी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के बयान पर पलटवार करते हुए अरोड़ा ने कहा कि अगर उनके पास कोई सबूत है, तो उसे पेश करें। पंजाब सरकार तुरंत कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि एमएसपी का पैसा सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर होता है, जिसमें राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं रहती।

AAP को नगर निगम चुनावों में जनता का भरोसा

अरोड़ा ने कहा कि उपचुनावों में मिली सफलता यह साबित करती है कि पंजाब की जनता AAP के ईमानदार कामकाज और नीतियों पर भरोसा करती है। पार्टी को पूरा विश्वास है कि नगर निगम चुनावों में भी जनता उन्हें भारी बहुमत से जिताएगी।