“UIDAI का अलर्ट: 14 जून तक मुफ्त में करवा लें Aadhaar Update, वरना 50 रुपए देने होंगे और केंद्र जाना पड़ेगा”

0
Screenshot 2025-09-19 191051

पंजाब डैस्क: आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। UIDAI (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) ने जानकारी दी है कि 14 जून 2025 तक मुफ्त में ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट करवाने का मौका है। इसके बाद यह सुविधा खत्म हो जाएगी और अपडेट के लिए नजदीकी आधार नामांकन केंद्र पर जाना होगा, जहां 50 रुपए शुल्क देना पड़ेगा।

UIDAI के अनुसार, आधार नामांकन और अपडेट नियम 2016 के तहत हर 10 साल बाद पहचान प्रमाण (PoI) और पते का प्रमाण (PoA) दस्तावेज अपडेट करना अनिवार्य है।

👉 14 जून तक ऑनलाइन मुफ्त अपडेट का तरीका:

  • UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करें।

  • 12 अंकों का आधार नंबर व OTP दर्ज करें।

  • PoI और PoA दस्तावेज अपलोड करें (JPEG, PNG या PDF फॉर्मेट, अधिकतम 2MB)।

👉 कौन से दस्तावेज जरूरी?

  • पहचान प्रमाण (PoI): पासपोर्ट, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी आईडी, मार्कशीट, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड।

  • पता प्रमाण (PoA): बैंक स्टेटमेंट (3 माह पुराना), बिजली/गैस बिल (3 माह पुराना), पासपोर्ट, विवाह प्रमाण पत्र, संपत्ति कर रसीद (1 वर्ष पुरानी), राशन कार्ड, सरकारी आईडी।

👉 बायोमेट्रिक अपडेट (फोटो, फिंगरप्रिंट, आईरिस) के लिए नजदीकी आधार नामांकन केंद्र जाना अनिवार्य होगा।

UIDAI ने स्पष्ट किया है कि 14 जून 2025 के बाद मुफ्त अपडेट का विकल्प बंद हो जाएगा। इसके बाद हर अपडेट के लिए केंद्र जाकर शुल्क चुकाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *