धराली में भीषण आपदा, बादल फटने से धराली मार्केट तबाह

0
IMG-20250805-WA0019-780x470

उत्तरकाशी। धराली में आई भीषण आपदा के बाद लगभग धराली मार्केट तबाह हो चुका है। धराली के ऊपर खीरगाड़ में बादल फटने से आए मलबे के कारण खीरगंगा नदी ने बाढ़ का रूप ले लिया। जिससे ये तबाही हुई। धराली, गंगोत्री यात्रा का मुख्य पड़ाव है. अक्सर यात्री धराली में रुकते हैं। धराली में काफी संख्या में होटल, लॉज और रेस्टोरेंट हैं।वहीं आपदा के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें महज कुछ ही सेकंड में कई होटल और लॉज ढह गए।
महज कुछ ही सेकंड के वीडियो में देखा जा रहा है कि खीरगंगा नदी के मार्ग पर भारी मलबा काफी तेज गति से नीचे की तरफ आ रहा है। कुछ ही देर बाद तेज गति से आ रहा मलबा होटल और लॉज की तरफ बढ़ा, जहां कुछ लोग वीडियो में नजर भी आ रहे हैं। ऐसे में वीडियो में लोगों को भागते हुए भी देखा जा रहा है। लेकिन पानी के साथ आया मलबा कई होटल और लॉज को तोड़ते हुए आगे बढ़ गया। वहीं दूर खड़े लोग शोर मचाकर पीड़ितों को आगाह भी कर रहे हैं। लेकिन तेज गति से आता पानी का शोर और भयानक बाढ़ में कुछ ही सेकंड में सब तबाह कर दिया। इस आपदा में अभी तक 4 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि कई लोग घायल और लापता हैं।

मौके पर एनडीआरएफ की 4 टीमें और एसडीआरएफ की 3 टीमों के साथ ही कई अन्य दल भी आपदा में फंसे लोगों का रेस्क्यू कर रहे हैं। अभी तक 20 लोगों को सकुशल रेस्क्यू कर लिया गया है। वहीं इंडियन आर्मी के तरफ से बताया गया है कि हर्षिल स्थित भारतीय सेना शिविर से लगभग 4 किलोमीटर दूर धराली गांव के पास आज दोपहर लगभग 1ः45 बजे हुए भूस्खलन के बाद भारतीय सेना के जवान बचाव अभियान में जुटे हुए हैं। अब तक 15-20 लोगों को सफलतापूर्वक निकाला जा चुका है, और घायलों को हर्षिल स्थित भारतीय सेना के चिकित्सा केंद्र में शीघ्र उपचार दिया जा रहा है। खोज और बचाव कार्य जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *