5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज, आज से गोवा दौरे पर चुनाव आयोग की टीम

election-commission-1639969952

2022 में 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए चुनाव आयोग तैयारियां तेज कर दी है। आज से चुनाव आयोग की टीम तीन दिन के गोवा दौरे पर जाएगी। टीम में मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा भी शामिल होंगे। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर टीम जायजा लेगी।

आपको बता दें कि भारतीय निर्वाचन आयोग अगले साल 5 जनवरी के बाद कभी भी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर सकता है। इस संबंध में चुनाव आयोग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। वर्ष 2017 में इन पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान 6 जनवरी को हुआ था।