उच्च शिक्षा में संयुक्त निदेशक डॉ० ए०एस० उनियाल ने किया डीएवी न्यूज़ लेटर का लोकार्पण
देहरादून। बुधवार को डीएवी कॉलेज के रीडिंग रूम में डीएवी पीजी कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग द्वारा न्यूज़ लेटर का लोकार्पण उत्तराखंड उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक डॉ० ए०एस० उनियाल द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अपने उद्बोधन में प्राचार्य के०आर० जैन ने डॉ० उनियाल का स्वागत करते हुए कॉलेज की गतिविधियों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने डॉ० उनियाल द्वारा शासन की तरफ से कॉलेज को दिए जा रहे सहयोग पर भी चर्चा की।
संयुक्त निदेशक डॉ० ए०एस० उनियाल ने अपने उद्बोधन में उच्च शिक्षा में किए जा रहे गुणात्मक सुधार नई शिक्षा नीति उसमें कॉलेजों और शिक्षकों की भूमिका के बारे में चर्चा की। उन्होंने डीएवी पीजी कॉलेज के महत्व और समाज में योगदान पर सराहना की।
डीएवी न्यूज़लेटर के संपादक ने डॉ० रवि शरण दीक्षित ने ने अपने उद्बोधन में डीएवी न्यूज़लेटर की भूमिका और छात्रों को नवीनतम जानकारी उपलब्ध कराने के प्रयासों में सभी शिक्षक साथियों के सहयोग की अपेक्षा की।
इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक डॉक्टर सेमवाल, डॉक्टर सविता भट्ट, डॉक्टर डीके त्यागी, डॉक्टर यू एस राणा, डॉक्टर अतुल सिंह, डॉक्टर जस्सल, डॉक्टर रंधावा तथा डॉ० प्रदीप कोठियाल, डॉ पुरोहित, डॉ० अनूप मिश्रा, डॉ० सुधा सोलंकी, डॉ शशि किरण सोलंकी, डॉक्टर पारुल दीक्षित, डा० ओनिमा, डा० अर्चना तथा डॉक्टर विनीत, डॉक्टर विमलेश डिमरी सहित छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।
