हापुड़: गढ़ में हाईवे पर दर्दनाक हादसा, कार ट्रक में घुसी, छह की मौत

0
up1

गढ़ कोतवाली अंतर्गत दिल्ली लखनऊ हाईवे पर स्यना चौपला के पास सुबह-सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में कार ट्रक के नीचे घुस गयी। जिसमें 6 लोगों की जान चली गयी। तेज रफ़्तार इको कार ने पीछे से ट्रक में जोरदार टक्कर मारी। हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई वहीँ एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक ग्यारह युवक इको कार में सवार होकर दिल्ली से संभल जा रहे थे। चालक को आइ नींद की झप्पी ने तेज़ कार को खड़े ट्रक में घुस दिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को ट्रक के नीचे से निकाल के घायलों को अस्पताल भेज दिया है। मरने वालों में शहनेआलम निवासी संभाल की शिनाख्त हो गयी है। जबकि वेलकम के रहने वाले आसिम ओर नफ़ीस घायल है। ये दोस्त अजमेर से आए थे जो संभल जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *