वोटर हेल्पलाईन 1950 पर मिलेगी मतदाता सूची की जानकारी

0
Photo 02 dt. 31 January, 2019

मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने कहा कि वोटर हेल्पलाईन 1950 पर मतदाता सूची में अपने नाम व विवरण का सत्यापन किया जा सकता है। यह टोल फ्री नम्बर है जिसे कि 1 फरवरी को औपचारिक रूप से लांच किया जाएगा। वोटर आईकार्ड बनवाने, बीएलओ व पोलिंग बूथ से संबंधित जानकारी के लिए इस टोल फ्री नम्बर पर सम्पर्क किया जा सकता है। मीडिया सेटर सचिवालय में आयोजित प्रेस वार्ता में फोटोयुक्त विधानसभा निर्वाचक नामावली की 1 जनवरी 2019 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतिम प्रकाशन में 31 जनवरी 2019 को मतदाताओं के आंकडों की जानकारी दी।  

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का अंतिम प्रकाशन किया गया है। परंतु अभी भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया जा सकता है। यह अंतिम मतदाता सूची नहीं है। अभी चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि तक निर्वाचक नामावली को फाईनल रूप दिया जाएगा। परंतु इसके व्यक्ति को मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने या कोई संशोधन करने के लिए नामांकन की अंतिम तिथि से लगभग 10 दिन पहले तक आवेदन कर देना होगा। महिला मतदाताओं व 18-19 आयुवर्ग के मतदाताओं पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस बार सौ प्रतिशत वीवीपीएटी मशीन का प्रयोग किया जाएगा। मतदाताओं को ईवीएम व वीवीपीएटी के बारे में जानकारी देने के लिए पूरे प्रदेश में  ग्राम स्तर तक माॅक-पोल व प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारियों को स्वीप के माध्यम से मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए निर्देशित किया गया है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तय मानकों के आधार निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों के तबादलों के लिए दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस अवसर पर ईवीएम व वीवीपीएटी का प्रदर्शन भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *