सवर्णों आरक्षण से कमजोर वर्ग को लाभ: सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

0
c5N0YXXH_400x400

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से पिछड़े सवर्णो को सरकारी नौकरी में 10 प्रतिशत आरक्षण देने पर प्रधानमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के इस कदम से आर्थिक रूप से समाज के कमजोर वर्ग के लोगों को फायदा मिलेगा।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने केंद्र सरकार के इस फैसले को भयानक कदम बताते हुए सबका साथ, सबका विकास की सोच को साकर करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इससे उत्तराखंड के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को भी लाभ होगा और उन्हें सरकारी सेवा में जाने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि इस बारे में देश में कई दशकों से चर्चा जरूर हो रही थी लेकिन किसी ने भी इस बारे में निर्णय लेने का साहस नहीं दिखाया। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह काम कर दिखाया और वह भी बिना किसी का अधिकार कम किए बगैर। गरीब सवर्ण चाहे वह किसी भी वर्ग का हो उसे नौकरी व शिक्षा में दस फीसद आरक्षण मिलेगा। वर्तमान में अनुसूचित जाति जातियों, जनजातियों व अन्य पिछड़ा वर्ग को जो आरक्षण मिल रहा है वह उसी के रूप में उन्हें प्राप्त होता रहेगा। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सबका साथ-सबका विकास की भावना के अनुरूप है। देश के गरीब स्वर्ण विकास की दौड़ में पीछे थे अब उन्हें भी आगे आने का अवसर प्राप्त होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *