सबरीमाला में टूटी परंपरा: दो महिलाओं के दर्शन के बाद मंदिर बंद, शुद्धिकरण शुरू

0
sabarimalatemple-1546406930

केरल के पथानामथिट्टा जिले में स्थित सबरीमाला मंदिर  में दो महिलाओं ने बुधवार सुबह प्रवेश करने का दावा किया है। दोनों महिलाओं की उम्र 50 साल से कम है। इसके बाद शुद्धिकरण अनुष्ठान के लिए सबरीमाला मंदिर को बंद कर दिया गया है।हालांकि, दोनों महिलाओं के इस दावे को पुलिस ने खारिज कर दिया है। इसके बाद पुलिस ने सुरक्षा कड़ी कर केरल में हाई-अलर्ट जारी कर दिया है।  

पिछले साल सितंबर में सबरीमाला मंदिर में सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश को लेकर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पहली बार ऐसा है जब 50 वर्ष से कम की आयु वाली महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश किया हो। 

पेशे से वकील बिंधु और कार्यकर्ता कनकदुर्गा ने एक न्यूज चैनल को बताया कि उन्होंने सुबह तकरीबन तीन बजे पूजा अर्चना की। उन्होंने दावा किया उन्होंने पुरुषों के कपड़े पहने हुए थे। 

रिपोर्ट के अनुसार, दोनों एक एंबुलेंस में आई थीं और पुलिस ने उनके लिए व्यवस्था की। वहीं, महिलाओं ने मंदिर में पूजा करते हुए तस्वीर जारी की है। 

मंदिर को चलाने वाले ट्रस्ट के अध्यक्ष ए पद्मकुमार ने बताया कि उन्हें मीडिया रिपोर्ट्स से इस बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि बोर्ड सीसीटीवी फुटेज को देखेगा। वहीं, मंदिर के मुख्य पुजारी राजीवरू का कहना है कि वे घटना की पुष्टि हो जाने के बाद ही इस बार कोई टिप्पणी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *