उत्तराखंड के शिक्षकों को बड़ी राहत, अब जाड़ों की छुट्टियों में नहीं होगी ट्रेनिंग

0
teacher

शिक्षक संगठनों के दबाव के आगे झुकते हुए आखिरकार राज्य सरकार ने जाड़ों की छुट्टियों में होने वाले ट्रेनिंग प्रोग्राम को टालने का फैसला ले लिया है।शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के निर्देश पर एससीईआर टी के अपर निदेशक अजय कुमार नौडियाल ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।

पहले यह प्रशिक्षण तीन से 13 जनवरी तक जाड़ों की छुट्टी में प्रस्तावित थे। शिक्षक संगठनों ने इस मामले में अपना कड़ा विरोध जताया था।

तीन के बजाय नौ जनवरी से कर दिया था प्रशिक्षण

इसके बाद शुक्रवार को शिक्षा विभाग ने प्रशिक्षण की तिथि तीन के बजाय नौ जनवरी से कर दी थी।

हालांकि उसके बावजूद संगठन इसे शीतकालीन सत्र के बाद करने की मांग पर अड़े रहे।

प्रा. और मा. शिक्षकों को दस दिवसीय सेवारत शिक्षक प्रशिक्षण में भाग लेना आवश्यक किया गया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *