उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 5 प्राचार्यों समेत 6 अधिकारियों के तबादले

0
1200-675-27306878-thumbnail-16x9-pic28-aspera

अल्मोड़ा: उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पांच मेडिकल कॉलेजों के प्राचार्यों और एक प्रोफेसर के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं. शासन के इस निर्णय को चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. जारी आदेशों के अनुसार, सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा का स्थानांतरण राजकीय मेडिकल कॉलेज, रुद्रपुर में कर दिया गया है. साथ ही शासन ने सभी अधिकारियों को शीघ्र नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश जारी कर दिए हैं.

वहीं अब वह रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज के नए प्राचार्य के रूप में कार्यभार संभालेंगे. राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में कार्यरत डॉ. जीएस तितियाल को अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज का नया प्राचार्य नियुक्त किया गया है. शासन ने चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं. चिकित्सा शिक्षा प्रभार के निदेशक डॉ. अजय कुमार आर्या को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी का प्राचार्य नियुक्त किया गया है. वहीं, राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना को चिकित्सा शिक्षा का नया निदेशक बनाया गया है. इस नियुक्ति के साथ उन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है. इसके अलावा, राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार के प्राचार्य डॉ. चंद्र मोहन सिंह रावत का स्थानांतरण राजकीय मेडिकल कॉलेज, श्रीनगर के प्राचार्य पद पर किया गया है.

राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. पंकज सिंह को राजकीय मेडिकल कॉलेज, हरिद्वार का प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया है. शासन द्वारा किए गए इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल से प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में प्रशासनिक कार्यों में गति आने और चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. माना जा रहा है कि नए अधिकारियों के अनुभव और प्रशासनिक क्षमता का लाभ मेडिकल कॉलेजों के संचालन, शैक्षणिक गतिविधियों तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के रूप में देखने को मिलेगा. शासन ने सभी अधिकारियों को शीघ्र नए तैनाती स्थलों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :