विष्वमंगल सभा में शैला बृजनाथ को ‘मातृ सम्मान’

0
IMG-20260219-WA0029

समाजसेवा, समर्पण और सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित

देहरादून में आयोजित एक गरिमामय समारोह में विष्वमंगल सभा द्वारा समाजसेवी शैला बृजनाथ को प्रतिष्ठित ‘मातृ सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज के वंचित, जरूरतमंद और हाशिए पर खड़े समुदायों के उत्थान के लिए किए गए उनके निरंतर, समर्पित और प्रभावशाली कार्यों के लिए प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि शैला बृजनाथ ने शिक्षा, पोषण, स्वास्थ्य सेवा और कौशल विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करते हुए हजारों बच्चों और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।

उनके नेतृत्व में संचालित अनेक परियोजनाओं ने ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में समाज के कमजोर वर्गों को नई दिशा प्रदान की है। विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उनके प्रयास अत्यंत सराहनीय रहे हैं। उनके कार्यों से न केवल व्यक्तियों का जीवन स्तर सुधरा है, बल्कि समाज में जागरूकता और आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

सम्मान ग्रहण करते हुए शैला बृजनाथ ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी समर्पित टीम, सहयोगियों और समाज के विश्वास को दिया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणा का स्रोत है और इससे उन्हें और अधिक जिम्मेदारी तथा प्रतिबद्धता के साथ समाजसेवा जारी रखने की शक्ति मिलती है।

यह सम्मान उनके वर्षों की मेहनत, सेवा भावना और सामाजिक परिवर्तन के प्रति अटूट संकल्प का प्रतीक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *