नर्सिंग बेरोज़गार युवतियों पर पुलिस अभद्रता के विरोध में महिला कांग्रेस ने किया पुलिस मुख्यालय का घेराव

0
WhatsApp Image 2025-12-09 at 3.31.01 PM

देहरादून। नर्सिंग बेरोज़गार युवतियों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों द्वारा की गई अभद्रता और थप्पड़ मारने की घटना के विरोध में आज उत्तराखंड महिला कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से चलकर पुलिस मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर घेराव किया। इस विरोध कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नर्सिंग बेरोजगार युवतियाँ भी उपस्थित रहीं। महिला कांग्रेस की नेत्रियों को पुलिस मुख्यालय से पहले ही बैरिकेडिंग लगाकर रोक दिया गया जहां उन्होंने बैरिकेडिंग पर चढ़कर उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया।

प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि रोज़गार की मांग करने वाली बेटियों के साथ इस प्रकार का अपमानजनक और दमनकारी व्यवहार सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करता है। धामी सरकार युवाओं की आवाज़ सुनने के बजाय उन पर शक्ति प्रदर्शन कर रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है।

रौतेला ने आगे कहा कि नर्सिंग की बेटियाँ अपने अधिकार और रोजगार मांग रही थीं, लेकिन सरकार ने उनके सवालों का जवाब संवाद से देने की बजाय थप्पड़ों और धक्कों से दिया। यह न केवल लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है बल्कि महिलाओं के प्रति सरकार की दमनकारी मानसिकता को भी दर्शाता है।

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी, महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल, महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला थापा, प्रदेश महासचिव निधि नेगी, सुशीला शर्मा, पुष्पा पवार, अनुराधा तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अनीता सकलानी, सचिव रेखा ढींगरा, सेवादल से सावित्री थापा और मंजू सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *