बाढ़ राहत, अंतरराष्ट्रीय सीमा सुरक्षा और चंडीगढ़ में विकास परियोजनाओं पर राज्यपाल ने पीएम को बताया विस्तार से

0
Screenshot 2025-10-03 180627

नई दिल्ली: पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और पंजाब एवं चंडीगढ़ की वर्तमान स्थिति और प्रमुख विकास प्राथमिकताओं पर चर्चा की। राज्यपाल ने विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत और पुनर्वास कार्यों, प्रभावित परिवारों को सहायता, सार्वजनिक बुनियादी ढांचे की बहाली और रोग नियंत्रण उपायों पर किए जा रहे प्रयासों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।

इसके अलावा उन्होंने पाकिस्तान से लगती अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा और विकास से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। राज्यपाल ने ड्रोन रोधी प्रणालियों और उच्च गुणवत्ता वाले कैमरों की स्थापना के माध्यम से सतर्कता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया और युवाओं के लिए रोजगार सृजन हेतु संवेदनशील क्षेत्रों में उद्योग लगाने का सुझाव दिया।

शिक्षा और नशा मुक्ति अभियानों पर भी चर्चा हुई। राज्यपाल ने नई शिक्षा नीति के कार्यान्वयन, NAAC मान्यता के साथ उच्च शिक्षा सुधार, और युवाओं में नशा जागरूकता बढ़ाने के प्रयासों को पीएम के समक्ष रखा।

कटारिया ने चंडीगढ़ में ‘गिफ्ट सिटी’ और नई खेल नीति के प्रस्तावों पर भी प्रकाश डाला, जिससे आर्थिक विकास और खेल प्रतिभाओं के विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *