मुहल्ला जौहल नगर में छापेमारी, अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
जीरा: थाना सिटी जीरा की पुलिस ने मुहल्ला जौहल नगर में बड़ी छापेमारी कर 20 किलो गांजा बरामद किया। पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली थी कि चौक के पास खड़ी एक वरना कार में अवैध नशीले पदार्थ हो सकते हैं।
थाना सिटी जीरा के ए.एस.आई. निर्मल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई की गई और कार को कब्जे में लिया गया। बरामद गांजा शहर में बड़ी तस्करी का हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई शहर में नशे और तस्करी पर निगरानी बढ़ाने की दिशा में पुलिस का अहम कदम मानी जा रही है।
