भिखीविंड में पुलिस ने दबोचा कुख्यात गैंगस्टर, मौके से 3 पिस्तौल बरामद
तरनतारन: पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच एक जोरदार Encounter हुआ, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ कुख्यात गैंगस्टर इलाके में सक्रिय हैं और बड़ी वारदात की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर फायरिंग की, जिसमें चार गैंगस्टर घायल हो गए।
जानकारी अनुसार, आरोपियों ने गुरुवार सुबह भिखीविंड कस्बे में एक अस्पताल और निजी स्कूल के बाहर फायरिंग की थी। पुलिस ने आरोपियों का पीछा करते हुए गांव दासूवाल में उनके ठिकाने पर घेराबंदी की। जवाबी फायरिंग में घायल चारों आरोपियों की पहचान रणदीप सिंह, जग्गशीर सिंह, गुर्जंत सिंह और मलकीत सिंह के रूप में हुई है।
एसएसपी रवजोत ग्रेवाल ने बताया कि आरोपियों के पास से 3 पिस्तौल बरामद किए गए और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। यह मुठभेड़ इलाके में फिरौती और अन्य अपराधों में शामिल गैंगस्टरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
