भगत सिंह जयंती पर CM मान का सम्मान, 51 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक शहीद भगत सिंह विरासत केंद्र

0
Screenshot 2025-10-03 163826

पंजाब डेस्क: शहीद-ए-आज़म भगत सिंह की जयंती पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान खटकड़ कलां पहुंचे और उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जल्द ही 51 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हो रहा शहीद भगत सिंह विरासत कॉम्प्लेक्स जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

सीएम मान ने यहां 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया। कॉम्प्लेक्स में 700 सीटों वाला ऑडिटोरियम, शहीद का पैतृक घर, विरासत गली, डिजिटल कोर्ट ट्रायल, आधुनिक लाइब्रेरी, टूरिस्ट सेंटर, म्यूजिकल फाउंटेन और कई अन्य आकर्षण होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भगत सिंह सिर्फ एक इंसान नहीं, बल्कि विचारधारा थे और उनकी सोच के अनुरूप पंजाब को तरक्की की राह पर ले जाना हमारा उद्देश्य है। उन्होंने शहीद के पिता सरदार किशन सिंह की यादगार पर भी पुष्प अर्पित किए और जनता से अपील की कि वे क्रांतिकारियों के मार्ग पर चलकर पंजाब को खुशहाल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *