142 हाई-रेजोल्यूशन कैमरे, ऑटोमैटिक ई-चालान और 42 करोड़ की लागत से बदल जाएगा ट्रैफिक सिस्टम

0
Screenshot 2025-10-03 162150

जालंधर: पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सोमवार को जालंधर में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) का पहला चरण लॉन्च किया। इससे शहर का ट्रैफिक मैनेजमेंट और निगरानी ढांचा और मजबूत होगा। एस.ए.एस. नगर के बाद जालंधर यह हाई-टेक सिस्टम लागू करने वाला दूसरा शहर बन गया है।

करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस प्रोजेक्ट के तहत पुलिस लाइन स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) से 13 अहम जंक्शनों पर लगाए गए 142 हाई-रेजोल्यूशन कैमरों को जोड़ा गया है। इसमें 102 ANPR कैमरे, 40 RLVD कैमरे, 83 बुलेट कैमरे, 4 PTZ कैमरे, 30 विजुअल मैसेज डिस्प्ले स्क्रीन और 16 स्पीड वायलेशन कैमरे शामिल हैं।

इस सिस्टम की सबसे बड़ी खासियत ई-चालान सुविधा है, जो वाहन और सारथी डेटाबेस से जुड़ी है और रेड लाइट जम्पिंग, ओवरस्पीडिंग और रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर तुरंत चालान जारी करेगी।

भविष्य में शहरभर में 1003 कैमरों के नेटवर्क, पब्लिक एड्रेस सिस्टम और इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *