जालंधर सिविल अस्पताल से आईं चौंकाने वाली तस्वीरें बेड पर गंदगी, स्टाफ नदारद – मरीजों की जिंदगी खतरे में
जालंधर: पंजाब के सरकारी अस्पतालों की बदहाली एक बार फिर सामने आ गई है। जालंधर के सिविल अस्पताल से आईं ताज़ा तस्वीरों ने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी है। यहां इलाज करवाने आए मरीज जमीन पर रेंगते दिखे, जबकि अस्पताल के बैड गंदगी और अव्यवस्था से भरे पड़े हैं।
अस्पताल की हालत ऐसी है कि बेड पर महीनों से चादरें नहीं बदली गईं, फर्श पर कचरा फैला है और साफ-सफाई का नामोनिशान नहीं है। मरीजों को इलाज की जगह यहां नई बीमारियां लगने का खतरा अधिक है।
सबसे गंभीर सवाल स्टाफ की गैरमौजूदगी पर उठ रहे हैं। पंजाब सरकार की ओर से भारी वेतन पाने वाला अस्पताल स्टाफ गायब है, और मरीज अपने हाल पर छोड़ दिए गए हैं। जनता सवाल पूछ रही है कि आखिर सरकारी सिस्टम मरीजों की जिंदगी से खिलवाड़ क्यों कर रहा है।
