आरबीआई ने किया साफ – UPI ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री EMI न भरने वालों के मोबाइल पर लग सकता है ‘Digital Lock’

0
Screenshot 2025-10-03 154314

जम्मू-कश्मीर डेस्क: देशभर में चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को स्पष्ट किया कि UPI ट्रांजैक्शन पर कोई फीस नहीं लगेगी। मौद्रिक नीति की घोषणा के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि UPI डिजिटल पेमेंट का सबसे अहम माध्यम है और यह पूरी तरह मुफ्त ही रहेगा।

इसी बीच RBI अब ‘Digital Lock’ योजना पर विचार कर रहा है। इस योजना के तहत बैंक या वित्तीय संस्थान EMI न चुकाने वाले ग्राहकों के मोबाइल फोन को डिजिटल रूप से लॉक कर सकेंगे। हालांकि गवर्नर ने कहा कि अंतिम फैसला लेने से पहले ग्राहक की गोपनीयता और अधिकारों का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

महंगाई और रुपये को लेकर भी गवर्नर ने रुख स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि महंगाई में हालिया गिरावट भविष्य में रेपो रेट घटाने का रास्ता खोल सकती है। वहीं रुपये पर बोले कि RBI किसी स्तर को लक्ष्य नहीं करता बल्कि सिर्फ अनावश्यक अस्थिरता रोकने पर ध्यान देता है।

केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष 2025-26 के लिए GDP वृद्धि अनुमान 6.5% से बढ़ाकर 6.8% कर दिया है। RBI का मानना है कि मजबूत आर्थिक गतिविधियां और बढ़ता निजी निवेश भारत की ग्रोथ को मजबूती देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *