Skip to content
Dastavej – Uttarakhand Local News Portal

Dastavej – Uttarakhand Local News Portal

728x90
Primary Menu Dastavej – Uttarakhand Local News Portal

Dastavej – Uttarakhand Local News Portal

  • होम
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • भारत
  • दिल्ली
  • हिमांचल
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • छत्तीसगढ
  • झारखंड
  • दस्तावेज़-स्पेशल
  • वीडियो
  • रोज़गार समाचार
  • Home
  • हरियाणा
  • इंस्टाग्राम-फेसबुक का खौफनाक असर: कैथल में 365 बेटियां और महिलाएं हुईं लापता हर दिन गायब हो रही हैं किशोरियां, पुलिस भी पहुंच रही राजस्थान-पंजाब-यूपी तक
  • हरियाणा

इंस्टाग्राम-फेसबुक का खौफनाक असर: कैथल में 365 बेटियां और महिलाएं हुईं लापता हर दिन गायब हो रही हैं किशोरियां, पुलिस भी पहुंच रही राजस्थान-पंजाब-यूपी तक

admin September 14, 2025 0
Screenshot 2025-09-17 194141

कैथल: जिले में बेटियों और महिलाओं के लापता होने का सिलसिला लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि इस साल अब तक कुल 365 मामले सामने आए हैं, जिनमें 92 अपहरण और 273 मिसिंग रिपोर्ट शामिल हैं। इनमें से 262 युवतियों व महिलाओं को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है, लेकिन अब भी 75 का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि कई विवाहित महिलाएं अपने छोटे बच्चों को छोड़कर भी किसी युवक के साथ चली जाती हैं। खासकर 16 से 22 साल की लड़कियां इन मामलों में सबसे ज्यादा प्रभावित पाई गई हैं।

ताजा चार केस:

  • चीका में कॉलेज छात्रा को युवक शादी का झांसा देकर भगा ले गया।

  • कलायत में 19 वर्षीय युवती अस्पताल के बाहर से गायब हो गई।

  • पूंडरी में 25 वर्षीय महिला घर से अचानक लापता हो गई।

  • गुहला में 17 वर्षीय किशोरी को युवक बहला-फुसलाकर ले गया।

सोशल मीडिया बना सबसे बड़ा हथियार
जांच में सामने आया है कि आरोपी युवक फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप पर लड़कियों से दोस्ती करते हैं। लगातार चैट और कॉलिंग से उनका भरोसा जीतकर उन्हें शादी और बेहतर जिंदगी के सपने दिखाते हैं। कई मामलों में युवतियां खुद भी इन रिश्तों में इतनी उलझ जाती हैं कि घर छोड़ने का फैसला कर लेती हैं।

राज्यों तक तलाश और कोर्ट में चुनौतियां
लापता बेटियों और महिलाओं की तलाश के लिए पुलिस को कई बार राजस्थान, पंजाब, दिल्ली और यूपी तक जाना पड़ा। अधिवक्ता अजय कुमार गुप्ता के अनुसार, कई लड़कियां कोर्ट में बयान बदल देती हैं जिससे केस और पेचीदा हो जाते हैं।

अभिभावकों की जिम्मेदारी भी अहम
महिला एवं बाल विकास विभाग की अधिकारी सुनीता शर्मा ने कहा कि बच्चों को समय न देना भी बड़ी वजह है। यदि परिवार दोस्ताना माहौल दे तो बेटियां सोशल मीडिया पर अजनबियों के बजाय अपनों पर भरोसा करेंगी।

एसपी आस्था मोदी का संदेश
कैथल एसपी आस्था मोदी ने कहा कि नाबालिग के लापता होने पर तुरंत अपहरण का केस दर्ज किया जाता है। जिले में ट्रेसिंग दर बेहतर है, लेकिन माता-पिता को भी बच्चों को अच्छे-बुरे की पहचान करवाना और सोशल मीडिया का सही उपयोग सिखाना जरूरी है।

Post Views: 384

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: कैथल पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रमोशन और पेंशन रोहतक रेंज का आदेश रद्द, 70 से ज्यादा कर्मचारियों को होगा सीधा फायदा
Next: 📰 CM मान का केंद्र पर हमला “क्रिकेट हो सकता है लाइव, लेकिन श्रद्धालु गुरु नानक देव जी के दरबार में मत्था टेकने नहीं जा सकते?”

More News

  • हरियाणा

Haryana में बस अड्डे होंगे हाईटेक, यात्रियों को मिलेगी ट्रैकिंग से लेकर रिजर्वेशन तक की सुविधा परिवहन मंत्री अनिल विज बोले – रोडवेज बसों के लिए बनेगा ऐप, साफ-सफाई और फूड क्वालिटी पर भी खास ध्यान

admin October 18, 2025 0
  • हरियाणा

फरीदाबाद जनसुनवाई में हंगामा: महिला SDO ने पति पर लगाया एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और अवैध कारोबार का आरोप

admin September 19, 2025 0
Screenshot 2025-09-18 154625
  • हरियाणा

कैथल की पूर्व एसपी अब देंगी सीबीआई में सेवाएं 5 साल की प्रतिनियुक्ति अवधि के लिए हुई नियुक्ति

admin September 18, 2025 0

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

https://www.dastavej.in/wp-content/uploads/2026/02/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
https://www.dastavej.in/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4

ये समाचार भी पढ़ें :

IMG_20260301_171307
  • उत्तराखंड

देहरादून: पूर्व सैनिकों ने उत्साह के साथ मनाया 116वां सिग्नल कोर दिवस

admin March 2, 2026 0
IMG-20260219-WA0029
  • उत्तराखंड

विष्वमंगल सभा में शैला बृजनाथ को ‘मातृ सम्मान’

Dastavej February 19, 2026 0
image001SYA9
  • दिल्ली

राजस्थान से लॉन्च हुआ AI आधारित “भारत-VISTAAR” फेज 1

Dastavej February 18, 2026 0
WhatsApp Image 2026-02-17 at 10.45.03 PM
  • दिल्ली

भारत और आयरलैंड के बीच डिजिटल एवं दूरसंचार सहयोग को नई मजबूती

Dastavej February 18, 2026 0
Screenshot2026-02-17163249438U
  • दिल्ली

एआई समिट में पंचायती राज मंत्रालय के पवेलियन का उद्घाटन

Dastavej February 18, 2026 0
Copyright © All rights reserved. | CoverNews by AF themes.