Punjab Flood: PM मोदी पहुंचे गुरदासपुर, हवाई सर्वे कर किसानों और बेघर लोगों से करेंगे मुलाकात

0
Screenshot 2025-09-17 173645

गुरदासपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के गुरदासपुर पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। पीएम मोदी ने हेलीकॉप्टर से हवाई सर्वे कर बाढ़ से हुई तबाही का आकलन किया। इस दौरान वह सीधे किसानों और बेघर हुए लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री पठानकोट में राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे, जिसमें राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरे के दौरान पीएम मोदी केंद्रीय मदद और पुनर्वास पैकेज का बड़ा ऐलान कर सकते हैं।

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नदियों के किनारे हो रही अवैध रेत माइनिंग और नदी तटों की मौजूदा स्थिति का भी जायजा लेंगे, क्योंकि इन कारणों से बाढ़ का असर और भी ज्यादा बढ़ गया है।

मुख्य बिंदु:

  • पंजाब के 23 जिले बाढ़ से प्रभावित

  • पीएम मोदी ने गुरदासपुर में हवाई सर्वे किया

  • किसानों और बेघर परिवारों से करेंगे मुलाकात

  • पठानकोट में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक

  • राहत और पुनर्वास को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *