आंदोलन में अब नहीं लगेगी पुलिस को चोट: हरियाणा पुलिस ने जवानों को दी हाईटेक “अंजलि किट” सिर से पांव तक सुरक्षा कवच, पत्थरबाजी-लाठीचार्ज और लोहे की छड़ों से भी बचाएगी पुलिसकर्मियों को

0
Screenshot 2025-09-02 113327

चंडीगढ़: आंदोलन और विरोध-प्रदर्शनों के दौरान अब पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पहले से कहीं अधिक मजबूत हो गई है। हरियाणा पुलिस ने जवानों के लिए आधुनिक “अंजलि किट” खरीदी है, जो सिर से लेकर पांव तक सुरक्षा प्रदान करती है। यह किट पुलिसकर्मियों को पत्थरबाजी, लाठीचार्ज और लोहे की छड़ों से होने वाले हमलों से बचाने में सक्षम है।

पहले पुलिस केवल कैन शील्ड पर निर्भर रहती थी, जिससे सामने तो सुरक्षा मिलती थी लेकिन पीछे और किनारों से हमलों की आशंका बनी रहती थी। अंजलि किट इस खतरे को लगभग खत्म कर देती है। इसका पहला इस्तेमाल 15 अगस्त को संवेदनशील हालात के दौरान हुआ, जब पुलिस जवान आत्मविश्वास के साथ आंदोलनकारियों का सामना कर पाए।

जानकारी के मुताबिक, पुलिस विभाग ने दिल्ली और अंबाला से करीब 800 अंजलि किट खरीदी हैं, जिन पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि यह निवेश जवानों की सुरक्षा और मनोबल को बढ़ाने में अहम साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *