Haryana News: महिलाओं को जल्द मिलेगा ₹2100 मासिक भत्ता — CM सैनी ने कुरुक्षेत्र में किया बड़ा ऐलान ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ से बीपीएल परिवारों की महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ, बजट में ₹5,000 करोड़ का प्रावधान

0
Screenshot 2025-09-02 111625

कुरुक्षेत्र: हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि राज्य सरकार जल्द ही ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को ₹2100 मासिक सहायता देना शुरू करेगी। इस योजना के लिए पहले बजट में ₹5,000 करोड़ का प्रावधान किया गया था और अब दूसरे बजट से महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री रविवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित ‘कुरुक्षेत्र-कश्यप तीर्थाटन–2025’ कार्यक्रम में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीपीएल परिवारों की महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। यह घोषणा बीजेपी के 2024 विधानसभा चुनावी वादे का अहम हिस्सा भी रही है।

इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि इंडोनेशिया के बाली में 12 से 14 सितंबर तक अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित होगा, जिसमें गीता यज्ञ, वैश्विक पाठ और गरुड़ प्रतिमा का अनावरण शामिल रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *