हरियाणा के महम वासियों को बड़ी सौगात: भैणी चंद्रपाल गांव में 74 लाख से बनेगा पक्का रास्ता सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने किया शिलान्यास, नई चौपाल और विकास योजनाओं का भी दिलाया भरोसा

0
Screenshot 2025-08-27 170054

चंडीगढ़: रोहतक जिले के महम क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी आई है। भैणी चंद्रपाल गांव में अब खेतों के बीच से होकर जाने वाला 74 लाख रुपए की लागत से पक्का रास्ता बनाया जाएगा। शनिवार को राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने इस विकास कार्य का शिलान्यास किया।

ग्रामीणों की मांग पर सांसद ने नई चौपाल निर्माण का आश्वासन भी दिया। साथ ही उन्होंने लोगों को केंद्र सरकार की कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

जांगड़ा ने बताया कि सरकार 3 करोड़ “ड्रोन दीदी” तैयार करेगी, जिनकी मासिक आय 1 लाख रुपए तक होगी। इसके अलावा जल्द ही 10 हजार नए जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, जहां लोगों को सस्ती दवाइयां मिलेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को आयुष्मान कार्ड घर पर ही उपलब्ध कराए जाएंगे। सांसद ने आश्वासन दिया कि महम चौबीसी के समग्र विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। इस ऐलान से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है और लोगों को उम्मीद है कि विकास कार्यों को नई रफ्तार मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ये समाचार भी पढ़ें :