Haryana: पहली से आठवीं तक की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगी वार्षिक परीक्षाएं छठी-आठवीं की परीक्षाएं 10 मार्च से, बालवाटिका से पांचवीं तक की परीक्षाएं 17 मार्च से होंगी शुरू
चंडीगढ़/हरियाणा डेस्क: हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने पहली से आठवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी है।
जारी शेड्यूल के मुताबिक, छठी और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू होंगी, जबकि बालवाटिका से पांचवीं तक की परीक्षाएं 17 मार्च से आयोजित की जाएंगी।
निर्देश दिए गए हैं कि सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी और ब्लॉक मौलिक शिक्षा अधिकारी इस शेड्यूल के अनुसार ही परीक्षाओं का आयोजन सुनिश्चित करें।
