Haryana में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी पहल: 3 कॉलेजों का नामकरण शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम CM नायब सैनी ने दी प्रशासनिक मंजूरी, छात्रों के लिए प्रेरणा बनेगा शहीदों का नाम

0
Screenshot 2025-08-25 155001

चंडीगढ़ : हरियाणा सरकार ने शहीदों और आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में तीन कॉलेजों का नाम बदलने का बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने आज प्रशासनिक मंजूरी जारी की। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बताया कि नामकरण का उद्देश्य छात्रों में देशभक्ति और वीरता की भावना को बढ़ावा देना है।

  • राजकीय महिला महाविद्यालय, बवानीखेड़ा का नाम अब आजाद हिंद फौज के स्वतंत्रता सेनानी स्व. ठाकुर श्री शम्भु सिंह के नाम पर रखा जाएगा।

  • राजकीय महाविद्यालय, खरक (भिवानी) अब शहीद गजेंद्र सिंह के नाम से जाना जाएगा। गजेंद्र सिंह, सहायक कमांडेंट, 134 बटालियन सीमा सुरक्षा बल में पदस्थ थे और 7 मार्च 2018 को नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए। उन्हें उनकी वीरता के लिए 26 जनवरी 2021 को वीरता मेडल से सम्मानित किया गया।

  • राजकीय महाविद्यालय, सांपला (रोहतक) का नाम अब शहीद राय सिंह के नाम पर होगा। शहीद राय सिंह 20 नवंबर 2016 को भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर जम्मू (राजौरी) में देश की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए।

सरकार का यह कदम छात्रों में देशभक्ति और अनुशासन की भावना पैदा करने के साथ-साथ शहीदों के योगदान को हमेशा याद रखने का प्रयास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *