Haryana Weather Update: दिन में गर्मी, रात में ठंडक – जानें कब बदलेगा मौसम का मिजाज IMD अलर्ट – 9 मार्च तक रहेगा शुष्क मौसम, रातें होंगी और ठंडी, किसानों को ओलावृष्टि से हुआ भारी नुकसान

0
Screenshot 2025-08-25 114239

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मौसम इन दिनों लगातार करवट ले रहा है। दिन के समय जहां धूप खिलने से पारा चढ़ रहा है, वहीं रात में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कमजोर पड़ने से दिन का तापमान बढ़ रहा है, लेकिन रात का तापमान लगातार गिर रहा है।

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, 9 मार्च तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, हालांकि हल्के बदलाव की संभावना बनी हुई है।

राज्य के 11 शहरों – हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, सिरसा, गुरुग्राम, जींद, कुरुक्षेत्र, महेंद्रगढ़, पानीपत और सोनीपत में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। इनमें सबसे ज्यादा गिरावट हिसार में दर्ज की गई, जहां पारा सामान्य से 5 डिग्री नीचे चला गया।

हाल ही में हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की पकी फसलों को चौपट कर दिया। गेहूं और सरसों की फसलें बिछ गईं, जिससे किसानों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। अब किसान मौसम की मेहरबानी का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *