Haryana में बस अड्डे होंगे हाईटेक, यात्रियों को मिलेगी ट्रैकिंग से लेकर रिजर्वेशन तक की सुविधा परिवहन मंत्री अनिल विज बोले – रोडवेज बसों के लिए बनेगा ऐप, साफ-सफाई और फूड क्वालिटी पर भी खास ध्यान

0

हरियाणा डेस्क: हरियाणा सरकार जल्द ही राज्यभर के बस अड्डों को हाईटेक और आधुनिक बनाने जा रही है। आने वाले बजट सत्र में इसकी बड़ी घोषणा हो सकती है। इसके तहत यात्रियों को न केवल बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि बस अड्डों पर साफ-सफाई, आधुनिक वेटिंग एरिया और क्वालिटी फूड की व्यवस्था भी की जाएगी।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने जानकारी दी कि हरियाणा रोडवेज बसों की रीयल टाइम ट्रैकिंग के लिए मोबाइल ऐप तैयार किया जा रहा है। इस ऐप से यात्री बस की सटीक लोकेशन देख सकेंगे और समय से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

इसके अलावा, कुछ बसों को आरक्षित (Reserved Buses) के रूप में लॉन्च किया जाएगा। यात्री इन बसों की सीटें मोबाइल एप से ऑनलाइन बुक कर पाएंगे। इससे यात्रा और भी पारदर्शी और सुविधाजनक होगी।

सरकार का फोकस है कि इस साल के अंत तक हरियाणा के सभी बस अड्डों को आधुनिक, हाईटेक और यात्रियों के अनुकूल बना दिया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *