Punjab: अमृतसर अनाज मंडी में धान सीजन के लिए नई पाबंदियां, आढ़ती एसोसिएशन ने तय किए कड़े नियम रात 12 बजे से सुबह 10 बजे तक ट्रॉलियों का प्रवेश, लोडिंग के लिए ट्रकों को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक अनुमति, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

0
Screenshot 2025-08-23 181216

अमृतसर : जिले की प्रमुख अनाज मंडी भगतांवाला में धान सीजन को देखते हुए आढ़ती वेलफेयर एसोसिएशन ने विशेष पाबंदियां लागू की हैं। अब किसानों को रात 12 बजे से सुबह 10 बजे तक मंडी में ट्रॉलियां लाने की अनुमति दी गई है। लोडिंग के लिए ट्रकों का प्रवेश दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे तक होगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष अमनदीप सिंह छीना ने बताया कि पिछले सीजन में लागू नियमों की वजह से मंडी में ट्रैफिक व्यवस्थित रहा और किसानों को परेशानी नहीं हुई। यदि कोई ट्राली या ट्रक निर्धारित समय के बाहर मंडी में प्रवेश करता है, तो आढ़ती पर 1000 रुपये और व्यापारी पर 2000 रुपये का जुर्माना लगेगा।

इस बार मंडी में लगभग एक करोड़ तोड़े धान आने की उम्मीद है। अध्यक्ष छीना ने किसानों से फसल पूरी तरह सुखाने के बाद ही मंडी लाने का आग्रह किया। एसोसिएशन ने इस सीजन के लिए पूरी तैयारी कर रखी है और सुनिश्चित किया है कि किसानों व आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस अवसर पर मंडी में गुरदेव सिंह, जरनैल सिंह बाठ, साहिब सिंह, वीनू अरोड़ा, सतनाम सिंह ट्रेडर, बबलू भाटिया, दीपक सहित बड़ी संख्या में आढ़ती और व्यापारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *