पंजाब के स्कूल में खेलते-खेलते छात्र की मौत, भगदड़ मचने से फैली सनसनी 15 वर्षीय मनवीर की बास्केटबॉल खेलते समय तबीयत बिगड़ने से मौत, स्कूल और स्थानीय लोग शोक में

0
Screenshot 2025-08-23 180828

फरीदकोट (गिद्दड़बाहा): फरीदकोट के गिद्दड़बाहा के एक स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब 15 वर्षीय छात्र मनवीर खेलते-खेलते अचानक जमीन पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। मनवीर अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि खेल के दौरान ही मनवीर की तबीयत बिगड़ी और वह गिर गया। स्कूल प्रशासन और साथी छात्रों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुँचाया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया। मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट विवरण नहीं आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्कूल और स्थानीय लोग इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *