हरियाणा फॉरेस्ट रेंजर भर्ती शुरू: PMT-PET टेस्ट आज से, महिला अभ्यर्थियों को मिली बड़ी राहत HSSC ने फॉरेस्ट रेंजर और डिप्टी फॉरेस्ट रेंजर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण शुरू किया; ताऊ देवी लाल स्टेडियम में आयोजित हो रहे शारीरिक परीक्षण

0
Screenshot 2025-08-23 174008

पंचकूला: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने फॉरेस्ट रेंजर और डिप्टी फॉरेस्ट रेंजर पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण आज से शुरू कर दिया है। इस चरण में शारीरिक माप परीक्षण (PMT) और शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) आयोजित किए जा रहे हैं। यह भर्ती विज्ञापन संख्या 09/2024 (ग्रुप 7) और 11/2024 (ग्रुप 45) के तहत हो रही है।

PMT में अभ्यर्थियों की ऊंचाई, वजन जैसी शारीरिक योग्यताओं की जांच की जा रही है, जबकि PET में दौड़ और अन्य शारीरिक दक्षता परीक्षण आयोजित किए जा रहे हैं। यह परीक्षण ताऊ देवी लाल स्टेडियम, पंचकूला में हो रहे हैं।

एडमिट कार्ड और पहचान पत्र अनिवार्य: परीक्षा स्थल पर केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रवेश मिलेगा जिनके पास वैध एडमिट कार्ड और फोटो पहचान पत्र (आधार, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस) होगा। मोबाइल, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने पर पूर्ण रोक है।

महिला अभ्यर्थियों को बड़ी राहत: हरियाणा वन विभाग ने महिला अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक माप परीक्षण में छाती की अनिवार्यता हटा दी। पहले जुलाई 2023 में 74 सेमी सामान्य स्थिति और 79 सेमी फुलाने पर छाती की शर्त थी, जिसे व्यापक विरोध के बाद वापस ले लिया गया।

आयोग अध्यक्ष ने किया निरीक्षण: भर्ती से एक दिन पहले, आयोग अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने परीक्षा केंद्र का दौरा किया और व्यवस्थाओं, उपकरणों की गुणवत्ता, सुरक्षा और सुविधा की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शी और निष्पक्ष प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने और सभी निर्देशों का पालन करने की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *