Haryana Development: CM सैनी ने नरवाना को दिया 206 करोड़ रुपये से अधिक का तोहफा, क्षेत्र में नया विकास युग शुरू नरवाना में 19 बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास, पीएम मोदी की दी फोर लेन सौगात, विपक्ष पर CM का ताबड़तोड़ हमला

0
Screenshot 2025-08-22 150132

नरवाना डेस्क: हरियाणा के नरवाना क्षेत्र के लिए गुड न्यूज सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने नरवाना में 206 करोड़ 32 लाख रुपये की 19 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि नरवाना तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ेगा और प्रदेश सरकार ने जो कहा, उसे करके दिखाया है।

प्रधानमंत्री मोदी की सौगात

सीएम सैनी ने दिल्ली रैली का जिक्र करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा को दो और फोर लेन की सौगात दी है। अब दिल्ली से कटरा छह घंटे और दिल्ली से चंडीगढ़ ढाई घंटे में पहुँचा जा सकेगा।

विपक्ष पर निशाना

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले केवल राजनीति होती थी, विकास नहीं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार के 10 साल में नरवाना में 607 करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए, जबकि वर्तमान सरकार ने 2014 से अब तक 2105 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे किए।

सामाजिक न्याय और भाजपा का विकास एजेंडा

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि नरवाना चार लोकसभा क्षेत्रों का गेटवे है और क्षेत्र की जनता का समर्थन भाजपा को चारों सीटों पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *