Independence Day 2025: हरियाणा में तिरंगा फहराने की पूरी लिस्ट जारी राज्यपाल असीम कुमार घोष अंबाला में, CM नायाब सिंह सैनी रोहतक में करेंगे ध्वजारोहण

0
Screenshot 2025-08-22 142028

चंडीगढ़: स्वतंत्रता दिवस 2025 को लेकर हरियाणा सरकार ने ध्वजारोहण स्थलों की सूची जारी कर दी है। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष अंबाला में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, जबकि मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी रोहतक में तिरंगा फहराएंगे। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज भी राज्यपाल के साथ अंबाला में मौजूद रहेंगे।

हरियाणा सरकार द्वारा जारी पत्र के अनुसार, आज़ादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरे राज्य में हर्षोल्लास और जोश के साथ मनाया जाएगा। परंपरा के मुताबिक ध्वजारोहण कार्यक्रम सुबह 9 बजे आयोजित किए जाएंगे। मंत्रियों, राज्य मंत्रियों और अधिकारियों को सूचीबद्ध स्थानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस सूची में हर जिले और प्रमुख स्थानों पर ध्वजारोहण करने वाले नेताओं के नाम अंकित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *