HTET Answer Key 2025: हरियाणा टीईटी की आंसर-की जारी, ऐसे करें डाउनलोड और दर्ज करें आपत्तियां PRT, TGT और PGT तीनों लेवल की आंसर-की उपलब्ध, 3 अगस्त तक दर्ज कर सकेंगे ऑब्जेक्शन

0
Screenshot 2025-08-22 141116

चंडीगढ़: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने HTET 2025 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर आंसर-की देख और डाउनलोड कर सकते हैं। हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन 30 और 31 जुलाई 2025 को राज्यभर के विभिन्न केंद्रों पर हुआ था।

आंसर-की प्राथमिक शिक्षक (PRT), प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) और स्नातकोत्तर शिक्षक (PGT) तीनों स्तरों के लिए जारी की गई है। अभ्यर्थी 3 अगस्त शाम 5 बजे तक अपनी आपत्तियां ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क जमा करना होगा। आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।

HTET Answer Key 2025 ऐसे करें चेक

  1. आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर HTET 2025 Answer Key लिंक पर क्लिक करें।

  3. लेवल 1 (PRT), लेवल 2 (PGT), और लेवल 3 (TGT) के लिंक पर जाएं।

  4. आंसर-की PDF ओपन करें और चेक करें।

  5. जरूरत पड़ने पर प्रिंट निकाल लें।

HTET 2025 Exam शेड्यूल

  • लेवल 2 (PGT): सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक

  • लेवल 1 (PRT) और लेवल 3 (TGT): दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक

  • लगभग 4 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *