Haryana News: हिसार में 170 पेटी अवैध शराब बरामद, दिल्ली सप्लाई से पहले सप्लायर गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 लाख रुपये की शराब जब्त, आरोपी न्यायिक हिरासत में भेजा गया

0
Screenshot 2025-08-21 155532

हिसार: हरियाणा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिसार जिले के हांसी से 170 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने एक सप्लायर साहिल (निवासी भाटोल जाटान) को भी गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई जा रही है।

कैसे पकड़ा गया आरोपी

स्पेशल स्टाफ में तैनात सब-इंस्पेक्टर सुरजमल ने बताया कि गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक युवक पिकअप कंटेनर में दिल्ली सप्लाई के लिए शराब लेकर जा रहा है। सूचना पर कुंदनापुर फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी कर वाहन रोका गया। जांच में 120 पेटी अंग्रेजी शराब और 50 पेटी बीयर बरामद हुई।

बिल और परमिट नहीं दिखा सका आरोपी

आरोपी कोई भी बिल या परमिट पेश नहीं कर सका, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर हांसी में हरियाणा आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस ने वाहन और शराब जब्त कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में इस तरह की अवैध शराब तस्करी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *