Haryana Board Exam 2025: आज से शुरू हुई बोर्ड परीक्षाएं, 5 लाख से ज्यादा विद्यार्थी होंगे शामिल – नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम 1431 परीक्षा केंद्रों पर CCTV निगरानी, प्रश्नपत्रों पर लगा QR कोड; छात्र समय से पहुंचे और एडमिट कार्ड साथ लाना न भूलें

0
Screenshot 2025-08-19 160657

हरियाणा डेस्क: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बोर्ड परीक्षाएं 2025 आज से शुरू हो गई हैं। इसके लिए प्रदेशभर में 1431 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार कुल 5,16,787 विद्यार्थी (10वीं और 12वीं कक्षा के रेगुलर व डिस्टेंस) परीक्षा देंगे। इनमें 2,72,421 लड़के और 2,44,366 लड़कियां शामिल हैं।

👉 आज से 12वीं की परीक्षा शुरू हो गई है, जबकि 10वीं की परीक्षाएं कल से शुरू होंगी। परीक्षा का समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक रहेगा।

📌 नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम

  • बोर्ड ने 219 उड़नदस्ते बनाए हैं।

  • ज्यादातर परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं।

  • इस बार प्रश्नपत्रों पर QR कोड भी होंगे ताकि पेपर आउट या लीक करने वालों का तुरंत पता लगाया जा सके।

📌 परीक्षार्थी इन बातों का रखें ध्यान

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचे (कम से कम 30 मिनट पहले)।

  • एडमिट कार्ड और स्कूल आईडी कार्ड साथ लाना अनिवार्य।

  • एडमिट कार्ड को A4 साइज पर रंगीन प्रिंट में डाउनलोड करें।

  • एडमिट कार्ड की डिटेल्स ध्यान से जांचें, कोई त्रुटि हो तो तुरंत बोर्ड से संपर्क करें।

  • बोर्ड परीक्षा में ब्लूटूथ, स्मार्टवॉच और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सख्त वर्जित हैं।

बोर्ड अध्यक्ष के अनुसार, इस बार विशेष सुरक्षा इंतज़ाम किए गए हैं ताकि परीक्षा पारदर्शी और नकल रहित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *