Haryana News: युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अब 12वीं पास कर सकेंगे Group-C नौकरी के लिए आवेदन हरियाणा सरकार ने सभी विभागों को सख्त निर्देश दिए, मैट्रिक की जगह 12वीं होगी न्यूनतम योग्यता
चंडीगढ़ डेस्क : हरियाणा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अब Group-C पदों पर भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास होगी। इसके लिए सभी विभागों को आदेश जारी कर दिए गए हैं कि वे इसे सख्ती से लागू करें।
मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, बोर्डों-निगमों के मुख्य प्रशासकों, प्रबंध निदेशकों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, एसडीएम और विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों को पत्र जारी किया है।
📜 क्या कहा गया है आदेश में?
पत्र में साफ किया गया है कि 21 अप्रैल 2023 और 21 जुलाई 2023 को जारी आदेशों के तहत मैट्रिक की जगह 12वीं पास को न्यूनतम योग्यता तय किया गया था। विभागों को निर्देश दिया गया था कि वे अपने सेवा नियमों में संशोधन कर गजट अधिसूचना जारी करें।
इसके लिए किसी अतिरिक्त स्वीकृति की आवश्यकता नहीं है—न तो मानव संसाधन विभाग, न वित्त विभाग, और न ही मुख्यमंत्री कार्यालय से।
⚠️ कई विभागों ने नहीं किया पालन
समीक्षा में सामने आया है कि अभी तक कई विभागों ने इन निर्देशों का पालन नहीं किया है। ऐसे में सरकार ने दोबारा सख्ती दिखाई है और सभी विभागों से तुरंत संशोधन करने को कहा है।
