Haryana News: हिसार पुलिस चौकी में हिरासत के दौरान युवक की संदिग्ध मौत, पत्नी की शिकायत पर लाया गया था थाने मंगाली गांव का संजय कांटीवाल रात को नशे में गिरफ्तार, सुबह हवालात में मिला शव; SP और फोरेंसिक टीम ने की जांच
हिसार : हरियाणा के हिसार जिले से पुलिस हिरासत में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव मंगाली चौकी में 48 वर्षीय युवक संजय कांटीवाल की हवालात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, संजय की पत्नी ने रात को डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी थी कि उसका पति शराब पीकर झगड़ा कर रहा है। इसके बाद पुलिस टीम गांव पहुंची और उसे चौकी ले आई। रातभर उसे हवालात में रखा गया, लेकिन सुबह वह मृत पाया गया।
👮 मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम
घटना की खबर मिलते ही हिसार SP शशांक कुमार सावन खुद चौकी पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
👨👩👧 परिजनों का बयान
मृतक के भाई ने बताया कि रात को पत्नी और बच्चों ने पुलिस को बुलाकर संजय को पकड़वाया था। सुबह परिजनों को उसकी मौत की सूचना दी गई।
संजय के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।
🚨 ग्रामीणों की भीड़, लेकिन चुप्पी
संजय की मौत की जानकारी मिलते ही करीब 50 ग्रामीण चौकी पर इकट्ठा हो गए। वे आपस में मीटिंग कर रहे हैं, लेकिन अब तक पुलिस के खिलाफ किसी ने खुलकर बयान नहीं दिया है।
📢 पुलिस का बयान
हिसार पुलिस प्रवक्ता विकास ने पुष्टि करते हुए कहा कि युवक की मौत चौकी में हुई है। मामले की जांच जारी है और मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट होगी।
