Haryana CET Exam 2025: होम सेक्रेटरी सुमिता मिश्रा का सख्त संदेश – CM खुद ले रहे निगरानी, 5000 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात कंट्रोल रूम से लेकर वीडियोग्राफी तक पुख्ता इंतजाम, 200 सेंटर संवेदनशील घोषित; कोचिंग सेंटर भी रहेंगे बंद
चंडीगढ़ डेस्कः हरियाणा में CET परीक्षा को लेकर माहौल पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। परीक्षा शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही होम सेक्रेटरी सुमिता मिश्रा ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि हरियाणा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी इस परीक्षा को बेहद गंभीरता से ले रहे हैं और तैयारियों पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
सुमिता मिश्रा ने बताया कि परीक्षा की सुरक्षा और सुचारू संचालन के लिए 5000 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी परीक्षा केंद्रों के बाहर BNS 163 की तैनाती की गई है और पुलिस को पेट्रोलिंग बढ़ाने व ट्रैफिक ड्यूटी मजबूत करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को जाम की समस्या न झेलनी पड़े।
📹 पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी
-
हर जिले में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं।
-
परीक्षा केंद्रों के अंदर सिर्फ अधिकृत लोग ही प्रवेश कर सकेंगे।
-
परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी।
🚨 200 सेंटर सेंसिटिव घोषित
-
करीब 150–200 परीक्षा केंद्रों को सेंसिटिव घोषित किया गया है।
-
वहां अतिरिक्त पुलिस फोर्स और खुफिया निगरानी रहेगी।
-
पूर्व पेपर लीक मामलों के संदिग्धों की सूची बनाई गई है और उन पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
⚠️ इंटरनेट और कोचिंग सेंटर पर सख्ती
-
जिला अधिकारियों (DC) को इंटरनेट सेवा रोकने का अधिकार भी दिया गया है, यदि जरूरत पड़े।
-
परीक्षा के दिन कोचिंग सेंटर बंद रखने के निर्देश जारी हुए हैं।
✨ “इतिहास की सबसे पारदर्शी परीक्षा होगी”
सुमिता मिश्रा ने भरोसा जताया कि इस बार का CET एग्जाम हरियाणा के इतिहास की सबसे शानदार और पारदर्शी परीक्षा होगी।
