उत्तराखंड में कांग्रेस जिलाध्यक्षों की तैनाती के लिए कुलदीप राठौर आब्जर्वर नियुक्त

0
rajeev bhawan

उत्तराखंड। कांग्रेस हाईकमान ने संगठन सृजन अभियान के तहत उत्तराखंड में जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश के ठियोग से विधायक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को उत्तराखंड का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
राठौर पार्टी नेताओं से फील्ड में जाकर वन-टू-वन चर्चा करेंगे और प्रत्येक जिले के लिए तीन से चार संभावित नामों का पैनल तैयार कर पार्टी हाईकमान को सिफारिश भेजेंगे। इसके आधार पर जल्द ही प्रदेश में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी।

गौरतलब है कि कुलदीप सिंह राठौर वर्तमान में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हैं और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वे दोबारा प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं, हालांकि उन्होंने खुद इस पद को स्वीकारने में रुचि नहीं दिखाई है।

चार राज्यों में लगाए गए ऑब्जर्वर
पार्टी हाईकमान ने केवल उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पंजाब, झारखंड और ओडिशा समेत चार राज्यों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किए हैं। यह कदम संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने की दिशा में उठाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *