‘केदारनाथ में वीआईपी उड़ान, प्रतिबंध के बावजूद हेलीकाप्टर से केदारनाथ पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष!

0
bktc

देहरादून। बद्री केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी पर कांग्रेस ने डीजीसीए के नियमों अवहेलना करने का आरोप लगाया है। हेमंत द्विवेदी केदारनाथ में हवाई सेवा पर प्रतिबंध होने के बावजूद सावन के पहले सोमवार के मौके पर हेलीकाप्टर से केदारनाथ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि हेमंत द्विवेदी के साथ कुछ उद्योगपति उनके साथ केदारनाथ पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि 14 जुलाई को सावन के पहले सोमवार के मौके पर हेमंत द्विवेदी हेलीकॉप्टर से केदारनाथ थे। इस मामले में अब उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने जांच बैठाई है। साथ ही हेली कम्पनी हेरिटेज एविएशन नोटिस भेजा है।

जानकारी के मुताबिक खराब मौसम के चलते 24 घंटे के लिए केदारनाथ में हेलीकॉप्टर रुका रहा। बता दें पिछले दिनों हुई दुर्घटनाओं के बाद केदारनाथ में इस समय हेलीकॉप्टर सेवा प्रतिबंध की गई है। बद्री केदार मंदिर समिति अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर केदारनाथ में मौजूदगी की जानकारी दी थी। वहीं बीकेटीसी अध्यक्ष खुद पर लगे आरोपों से किनारा कर रहे हैं। और इसे हेली कम्पनी की गलती बता रहे हैं।

वीआईपी संस्कृति का घोर प्रदर्शनः गरिमा

डीजीसीए के निर्देशों की अवहेलना करने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को आढ़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बीकेटीसी के अध्यक्ष ने हेलीकॉप्टर से केदारनाथ धाम की यात्रा कर न केवल नियमों की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि एक बार फिर वीआईपी संस्कृति को खुला समर्थन दिया।

दसौनी ने कहा कि जब आम श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए उड़ानों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू है, तो बीकेटीसी अध्यक्ष को यह विशेष छूट कैसे और क्यों दी गई? यह सीधा-सीधा ‘एक देश, दो नियम’ की स्थिति को दर्शाता है और सरकारी नियमों के प्रति असम्मान का उदाहरण है। उन्होंने कहा कि बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी के इस गैर-जिम्मेदाराना और नियम-विरोधी कृत्य पर तत्काल कार्रवाई की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *